फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ की धक्कामुक्की में गिरी डी की बैरिकेडिंग, पुलिस ने संभाले हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
जन विश्वास यात्रा की जनसभा में मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ी भीड़ के बीच धक्कामुक्की हो गई। जिसे लेकर डी से पहले भीड़ के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग गिर गई। इससे अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने हालात संभाले। बैरिकेडिंग को व्यवस्थित करके भीड़ को संभाला।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा अमरोहा के हसनपुर में सुखदेवी इंटर कालेज के मैदान में जनसभा स्थल पर पहुंची। करीब ढाई बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित था, लेकिन इससे पहले जनसभा स्थल पर उमड़ी भीड़ आपाधापी करने लगी। लोगों के बीच जमकर धक्कामुकी हुई। इस दौरान कई महिलाएं बैरिकेडिंग के ऊपर से कूद आगे निकल गईं। जिसके बाद अन्य लोग भी कूदने का प्रयास करने लगे। फिर गया था, भीड़ का दबाव पड़ते ही बैरिकेडिंग गिर गई। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने बैरिकेडिंग को उठाकर दोबारा खड़ा किया और भीड़ को संभाला। इस दौरान पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें