फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में चार घंटे नहीं हुआ लेनदेन, हंगामा

Mon, 21 Nov 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
2000 rs note
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद बैंकों में अभी हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। बैंकों में भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को खुले बैंकों में ग्राहकों की संख्या और दिन के मुकाबले अधिक दिखाई दी। पंजाब नेशनल बैंक में तकनीकी खराबी के चलते करीब चार घंटे लेनदेन नहीं हो पाया। नाराज ग्राहक लाइन में लगे हुए हंगामा करते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्राहकों को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


सोमवार को गजरौला और हसनपुर के बैंकों के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें दिखाई दीं। करेंसी को लेकर मारामारी का माहौल लगातार जारी है। बैंकों में हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। लाइन में लगे लोगों को भी करेंसी नहीं मिल पा रही है। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर के पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार को तकनीकी खराबी के चलते लेनदेन नहीं हो पाया। जबकि बैंक के भीतर से लेकर बाहर काफी दूर तक ग्राहकों की कतार लगी हुई थी। कई घंटे बाद भी लाइन कम होने का नाम नहीं ले रही थी, तो नाराज ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बैंक में हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बमुश्किल ग्राहकों को समझाकर शांत किया। उधर, हसनपुर के बैंकों में भी करेंसी को लेकर मारामारी का माहौल बना रहा है।  बैंकों के बाहर दूर-दूर तक लाइन लगी रही। 
विज्ञापन

लोगों को आर्थिक तंगी के दौर से गुुजरना पड़ रहा है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें