फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये नहीं मिले तो फूटा गुस्सा, लगा दिया जाम

Mon, 21 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
2000 rs note
विज्ञापन
बैंक में रुपये नहीं मिलने पर सोमवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क जाम कर जबरदस्त नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इसके अलावा रुपये जमा करने गए उपभोक्ताओं ने बैंकों में जमकर हंगामा काटा। रास्ता बंद होने से बिजनौर मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


नीली बत्ती लगी कार हो या फिर स्कूली बस, हर कोई उसमें फंस गई। जाम के झाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने शहर के बाजारों का रुख कर दिया। भीड़भाड़ अधिक होने के कारण वहां भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। जैसे तैसे पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए उपभोक्ताओं को समझाया। डेढ़ घंटा मशक्कत कर जाम खुलवाया और धीरे-धीरे आवागमन सुचारु कराया। 

एक दिन अवकाश के बाद सोमवार की सुबह बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की लाइन लगनी चालू हो गई। बिजनौर रोड पर यूनियन बैंक खुलने पर अधिकारियों ने अपना काम चालू कर दिया। उपभोक्ताओं को बताया कि बैंक में करेंसी नहीं आई है, इसलिए वितरण नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


अधिकारियों की ये बात सुनते ही उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। लाइन में लगे उपभोक्ता गुस्साकर सड़क पर उतर गए। नारेबाजी व हंगामा करते हुए बिजनौर मार्ग बंद कर दिया। इससे पूरी ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। पुलिस ही नहीं बल्कि अधिकारियों के वाहन भी उसमें फंस गए। स्कूली बच्चों की बस भी जाम की चपेट में आ गई। 

टीपीनगर चौराहे तक वाहनों का जाम लग गया। इसके बाद कुछ चालक वाहन लेकर शहर के बाजारों से निकलने लगे, जिसके कारण नगर की स्थिति और भयानक हो गई। गली व मोहल्ले में जिधर देखो बस उधर ही जाम नजर आया। 

डेढ़ घंटे से अस्त व्यस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था की भनक लगते ही पुलिस अधिकारी हरकत में आए। थोड़ी देर में ही एक्शन मोबाइल के अलावा कोतवाली पुलिस जाम स्थल पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं को समझाकर शांत किया। इसके बाद उन्होंने फटकारते हुए सबको वहां से भगा दिया। इसके अलावा मोहल्ला लकड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उपभोक्ताओं ने रुपये नहीं मिलने पर खूब हंगामा किया। पास बुकें दिखा दिखाकर विरोध जताया। 

बैंक पहुंचने पर पता चला कि नई करेंसी नहीं आई है। इसके बाद उपभोक्ताओं को भी वास्तविक स्थिति से वाकिफ करा दिया गया। देर शाम करेंसी पहुंचने की बात कही गई। उपभोक्ता ज्यादा इंतजार नहीं कर पाए। थोड़ा बहुत हंगामा तो वैसे भीड़ में रहता है। केसी बोहरा, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें