फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ कर्मी ने भाई और पत्नी को गोली से उड़ाया

Fri, 26 Aug 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रोहताश का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव ईंट का रढ़ा में बुधवार की आधी रात सनसनीखेज वारदात हुई। अवैध संबंधों के शक में सीआरपीएफ कर्मी ने घर के आंगन में सोते समय अपनी पत्नी और छोटे भाई की कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


सनसनीखेज वारदात से ग्रामीण सन्न रह गए। इसी दौरान गोली की आवाज सुन कर गश्ती पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ पड़े देवर-भाभी के शव को कब्जे में ले लिया और सीआरपीएफ कर्मी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर बेटे सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिये हैं। 

गांव ईंट का रढ़ा निवासी किसान लखपत पाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भूपेंद्र सिंह सीआरपीएफ में है। छोटा बेटा रोहताश 23 साल माता पिता के साथ ही घर पर रहता था। बड़े बेटे भूपेंद्र सिंह की छत्तीसगढ़ में तैनाती है। भूपेंद्र की पत्नी सुनीता (25) भी ससुराल में रहती थी। भूपेंद्र रक्षाबंधन के त्यौहार पर 11 दिन की छुट्टी लेकर 17 अगस्त की रात घर पर आया था। तब ही से घर पर रुक रहा था।
विज्ञापन


वह पत्नी पर छोटे भाई के साथ अवैध संबंधों का शक करता था। बुधवार की रात पत्नी सुनीता व छोटा भाई रोहताश आंगन में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उसने तमंचे से भाई रोहताश की दायीं कनपटी तथा पत्नी सुनीता की बायीं कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी। फायर की आवाज सुन पिता लखपत की आंख खुल गईं। उधर क्षेत्र में हो रहीं घटनाओं के चलते थाना पुलिस गश्त कर रही थी। गोली की आवाज सुन कर पुलिस गांव में पहुंची।

हत्या की खबर क्षेत्र में फैल गई। पुलिस ने दोनों शव रात में ही मोर्चरी में पहुंचा दिए। पिता लखपत की तहरीर पर थाना पुलिस ने हत्यारोपी सीआरपीएफ कर्मी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एअसो मोहित चौधरी ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मी के पिता की तहरीर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना जारी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें