फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेनों में नहीं घटी भीड़, लटक कर यात्रा कर रहे लोग

विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने को मशक्कत करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
अमरोहा। ईद के बाद भी रेलवे स्टेशन पर भीड़ है। पहले से ही फुल आ रही ट्रेनों में लोग खिड़की पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर है। वहीं, त्योहारों के कारण सभी ट्रेनों में वेटिंग में सीट हैं, जिसके कारण यात्रियों को स्लीपर और एसी की बजाए जनरल बोगियों में खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी अमरोहा और गजरौला के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ रही। पद्मावत, काशी, इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनों में यात्री खड़े होकर सफर करने दिखाई दिए। ईद के चलते ट्रेनों में भीड़ है। पहले जहां ईद पर लोगों के घर आने के कारण ट्रेनों व बसों में बेशुमार भीड़ थी तो अब त्योहार मनाकर काम पर लौटने वाले लोगों के चलते ट्रेनों में मारामारी है। हालात यह हैं कि ट्रेन के अनारक्षित कोच में ही क्षमता से दो गुना ज्यादा यात्री सवार होकर ट्रेने रवाना हो रही हैं। गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को किसी तरह जनरल बोगी में धक्का-मुक्की के बीच यात्रा करनी पड़ रही है।
- त्योहारों के कारण कुछ यात्रियों को असुविधा हो रही है, जल्द ही वेटिंग खाली हो जाएंगी। ईद के कारण ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। राम प्रसाद मीना, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें