फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने दरोगा को कार से कुचलने की कोशिश की

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
घायल दरोगा आरसी वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हसनपुर में संभल रोड पर गांव कालाखेड़ा में रविवार रात कार सवार बदमाशों ने वाहनों की चेकिंग कर रहे दरोगा आरसी वर्मा को कुचलने की कोशिश की। हादसे में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। भाग रहे बदमाशों ने एक ट्रक में टक्कर मारी और घिरता देख गाड़ी सड़क पर छोड़कर जंगल की तरफ फरार हो गए। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हसनपुर-संभल रोड पर गांव कालाखेड़ा में दरोगा आरसी वर्मा कुछ कांस्टेबलों के साथ ड्यूटी पर थे। रात करीब साढ़े बारह बजे उझारी की दिशा से तेज रफ्तार इंडिका आती दिखाई दी। दरोगा ने उसे रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश कच्चे रास्ते से कार निकालने लगे।

जब दरोगा ने कार रोकने को कहा तो उन्हें कुचलने की कोशिश की। बैरियर से टकराने की वजह से ड्राइविंग सीट से लगा शीशा टूट गया। घायल दरोगा ने साहस दिखाते हुए कार की स्टेयरिंग पकड़कर घुमा दी। इसके बाद कार एक ट्रक से टकरा गई। खुद को घिरता देख बदमाश कार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


गाड़ी से मिली बियर व शराब की बोतलें
हसनपुर(ब्यूरो)। गांव कालाखेड़ा में चैकिंग के दौरान बदमाशों की ने जिस इंडिका गाड़ी से दरोगा को कुचलने का प्रयास किया था। वह अब्दुल्ला कालोनी के पास ट्रक के पीछे से घुस गई थी। पुलिस द्वारा चैक करने पर उससे कई खाली व भरी हुई बियर और शराब की बोतलें बरामद की गईं हैं। 

चोरी की इंडिका में सवार थे बदमाश
हसनपुर(ब्यूरो)। हसनपुर-संभल रोड पर गांव कालाखेड़ा में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने जिस इंडिका कार से दरोगा को कुचलने का प्रयास किया गया। वह चोरी की है। पुलिस के मुताबिक इंडिका कार पर जो नंबर प्लेट लगी हुई है जांच पड़ताल में वह नंबर बिल्कुल फर्जी है।

अफसरों ने नहीं ली दरोगा की सुध
हसनपुर(ब्यूूरो)। हसनपुर-संभल रोड पर गांव कालाखेड़ा में चेकिंग के दौरान इंडिका कार से बदमाशों द्वारा कुचलने की कोशिश में घायल हुए दरोगा आरसी वर्मा का कहना है कि गंभीर रूप से घायल होने पर भी अधिकारियों द्वारा कोई खैर खबर नहीं ली गई है। जबकि रात में ही इस मामले से उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया था।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें