फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की बरामदगी को एसपी के पैरों में गिरी बेबस मां

Fri, 19 Jan 2018 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस अफिस में एसपी के पैरों में गिरकर बेटी की बरामदगी की मांग करती मां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन महीने बाद भी पुलिस युवती के अपहरण करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की कार्यशैली से नाराज नादनौर माफी के ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने एसपी ऑफिस पर धनौरा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ का शोर सुनकर कक्ष से बाहर आए एसपी के पैरों में गिरकर बेबस और लाचार मां ने बेटी की बरामदगी की मांग की है। साथ ही एसओ पर अभद्रता और धमकाने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

एसपी ने फोन पर ही दरोगा को युवती की बरामदगी के निर्देश दिए हैं। एसपी द्वारा जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिजन घर को लौटे। गुरुवार को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव नादनौर माफी निवासी सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राली से एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां धनौरा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
एसपी के पैरों में गिरकर बेटी की बरामदगी को गिड़गिड़ाते हुए लाचार मां धनवती ने बताया कि 9 नवंबर 2017 की रात पड़ोस की महिला और युवक काम कराने के बहाने उसकी बेटी को बुलाकर ले गए। देर रात तक युवती घर नहीं लौटी तो आरोपियों के घर जाकर देखा, तो दोनों उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। अगले ही दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने आज तक न तो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और न ही युवती को बरामद किया है। 
विज्ञापन

थाने में जानकारी करते हैं तो एसओ थाने में उल्टा टांगकर पिटाई कराने की धमकी दे रहा है। जिसके बाद एसपी सुधीर कुमार सिंह ने दरोगा के फोन कर युवती को बरामद किए बिना थाने नही लौटने की चेतावनी दी है। इस दौरान अतर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जगराम सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्ण, चंद्रा, कमला, मुन्नी, मुनेश, गुड्डी, शंकर सिंह, करन सिंह, नेम सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें