फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक से कुकर्म का आरोपी काबू, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया। गांव महमड़ा में एक युवक द्वारा नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म किए जाने का मामले में पुलिस ने देर रात्रि आरोपी युवक को गंाव से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका 5 वर्षीय बेटा अपने अन्य रिश्तेदार के साथ गांव में ही अपने ताऊ के घर में गया था तो कुछ समय पश्चात ही वह अकेला वापस घर आ रहा था। आरोप लगाया कि जब वह घर के समीप पहुंचा तो रास्ते में ही एक 22 वर्षीय युवक ने उसको बाजू से पकड़ लिया और साथ की गली में ले जाकर उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। चौकी इंचार्ज राजबीर ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें