फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही किशोरी लापता, बिस्तर पर मिले खून के धब्बे 

Fri, 29 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
किशोरी की छोटी बहन देर रात उसके कमरे में पहुंची तो उसे बिस्तर पर खून के धब्बे मिले। इससे परिजन रेप के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक पर दोस्तों संग आए दिन छेड़खानी करने और किशोरी के अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि, घटना की रात भी धमकी भरी कॉल आई थी। पुलिस ने दूसरे समुदाय के युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के परिवार की 15 वर्षीय बेटी कक्षा 10 में पढ़ती है। पिता का आरोप है कि, गांव का ही दूसरे समुदाय का एक युवक छात्रा के से आए दिन छेड़खानी करता था।

इसको लेकर तीन माह पहले किशोरी के मामा से युवक की कहासुनी भी हुई थी।  परिजनों के मुताबिक, 27 अप्रैल (बुधवार) की रात छात्रा कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि उसका मामा दूसरी मंजिल पर सो रहा था। वहीं, मां अपनी तीन अन्य बेटियों के साथ आंगन में सो रही थी, देर रात एक बजे छात्रा की छोटी बहन की आंख खुली तो वह कमरे में चली गई। यहां छात्रा नहीं थी। इस पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन कमरे में आए तो बिस्तर पर खून के धब्बे थे।
विज्ञापन


परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बाद में पिता ने नामजद तहरीर दी। इस पर पुुलिस ने आरोपी गांव के ही बामिक, सरताज, मोज्ज्म, फाजिद, गुरफान के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित पिता का कहना है कि घटना की रात नौ बजे वह घर में था। उसी समय उसकी पत्नी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से तीन बार कॉल आई थी।

जिस पर उसकी बेटी का अपहरण करने की धमकी दी गई। एएसपी उदयवीर सिंह ने शाम को मौके पर पहुंचे। जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। डॉग स्‍क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने  सुबूत जुटाए। गांव में तनावपूर्ण माहौल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें