फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल से युवक का अगवा कर ला रहे चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2017 11:58 PM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kidnaper
विज्ञापन
आचार संहिता का पालन कराने के लिए देर शाम चेकिंग को निकले पुलिस अधीक्षक को बड़ी कामयाबी मिली। नौगावां सादात कस्बे में स्कार्पियों को चेकिंग के लिए पुलिस ने रोका तो उसमें संभल के युवक का अपहरण कर ला रहे सपा के फर्जी जिला उपाध्यक्ष समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


संभल के युवक को बिजली का सस्ता सामान उपलब्ध कराने के बहाने बुलाकर अपहरण किया गया था। छोड़ने के एवज में 20 हजार की फिरौती मांगी गई थी। एसपी ने सभी आरोपियों को थाना पुलिस को सौंप दी है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा. शिवा शिंपी चनप्पा नौगावां सादात थाना क्षेत्र में पहुंचे। कस्बे में एसपी को हूटर लगी गाड़ी आती दिखी। पुलिस को देेख गाड़ी सवारों ने भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। गाड़ी कब्जे में कर तलाशी ली। वाहन में अंदर पांच लोग बैठे हुए थे।
विज्ञापन


एक खुद को सपा का जिला उपाध्यक्ष बता रहा था। एसपी ने हूटर उतारने के लिए कहा और कड़ाई से पूछताछ की तो सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ। सपा का फर्जी उपाध्यक्ष संभल के युवक का अपहरण कर फिरौती की रकम के लिए उसे वाहन में लेकर घूम रहा था।

एसपी डा. शिवा शिम्पी चनप्पा ने बत्या कि खुद को सपा का जिला उपाध्यक्ष बताने वाले हादीपुर निवासी नरेद्र चौहान ने संभल के शहजादी सराय निवासी गुड्डू पुत्र पूरन सिंह को बिजली का सस्ता सामान देने के बहाने अमरोहा बुलाया था। यहां उसने उसका अपहरण कर लिया और परिजनों से 20 हजार रुपये कि फिरौती मांगी।

फिरौती की रकम मिलने तक आरोपी अपहृत को लेकर स्कार्पियो वाहन में धूम रहे थे। कस्बे में चेकिंग के दौरान वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र चौहान पुत्र गंगाशरण निवासी हादीपुर कला, डांडिया उर्प देशराज निवासी हादीपुर कला, नरेंद्र पुत्र हेम सिंह निवासी हादीपुर कला और अनिल कुमार पुत्र क्षत्रीय उर्फ छत्रपाल निवासी बसी हसनपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं रेप की चार रिपोर्ट
अमरोहा। अपहरण के मुख्य आरोपी सपा का फर्जी जिला उपाध्यक्ष बताने वाले नरेंद्र चौहान के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में रेप की चार रिपोर्ट दर्ज हैं। नौगावां सादात थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ये रिपोर्ट नौगावां सादात, हसनपुर, मंडी धनौरा और महिला थाने में दर्ज हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि ये रिपोर्ट द्वेषपूर्ण राजनीति के तहत दर्ज कराए गए हों।

अवैध वसूली के भी लगे थे आरोप
अमरोहा। आरोपी नरेंद्र के खिलाफ गांव निवासी सपाई कर्मचारी संजय वाल्मीकि ने भी नौकरी लगाने के नाम पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया था। हालांकि मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी, लेकिन आरोप लगाया कि नरेंद्र ने उसे सफाई कर्मचारी की नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख 25 हजार रुपये लिए थे। 


सपा से नहीं है आरोपी का कोई रिश्ता
अमरोहा। सपा जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी नरेंद्र चौहान का सपा से कोई रिश्ता नहीं है। उसका सपा में कोई पद नहीं है। पहले भी कोई पद नहीं था। मैं इस नाम के व्यक्ति को नहीं जानता हूं।

आचार संहिता के तहत नौगावां सादात में मैंने कुछ संदिग्ध लोगों पकड़ा था। इसमें एक बड़ा अपराधी है। इन्हें स्थानीय थाने के हवाले कर दिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के हात बड़ी कामयाबी लगी है।
विज्ञापन

डॉ. शिवा शिम्पी चनप्पा, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें