फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के खंडहर में चलती मिली अवैध शस्त्र फैक्ट्री

Thu, 14 Jun 2018 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
 सैदनगली पुलिस ने कुंदरकी भूड़ के जंगल स्थित सिंचाई विभाग के खंडहर में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से पांच अधबने तमंचे के समेत तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी को को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ऑफिस में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा करते हुए एएसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि सैदनगली थाना इंस्पेक्टर किरनपाल को मुखबिर की सूचना मिली थी कि क्षेत्र के गांव कुंदरकी भूड के जंगल में बने सिंचाई विभाग के खंडहर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री चल रही है। सूचना पर मिलते ही इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ बताए खंडहर में छापा मार दिया। पुलिस को देख वहां मौजूदलोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने संभल के नखासा के मोहल्ला  इमादुल मुल्क सराय निवासी शौकीन को अवैध तमंचे बनाते हुऐ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें