फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंडशिप के लिए दबाव बनाने पर पॉलीटेक्निक छात्र पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हसनपुर (अमरोहा)। एक युवती पर फ्रेंडशिप की कोशिश से पॉलीटेक्निक के छात्र की जान पर बन आई। आरोप है कि, फ्रेंडशिप के लिए दबाव बनाने से नाराज युवती के पिता ने छात्र की गर्दन पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर, छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने युवती के पिता, भाई समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के होली चौक मोहल्ले का रहने वाला युवक अंकित वर्मा(19) पुत्र सुभाष वर्मा मुरादाबाद के एक निजी इंजीनियरिंग कालेज में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि, छात्र मोहल्ला होलीवाला की ग्रेजुएशन की छात्रा को कई माह से परेशान कर रहा था। व्हाट्सएप और फेसबुक पर युवती को दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा है। युवती ने कई बार उसका प्रस्ताव ठुकराया, लेकिन युवक बाज नहीं आया। इस पर युवती ने इसकी जानकारी अपने पिता को दी। बताया जाता है कि, युवती के पिता ने कई बार छात्र को समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह बाज नहीं आया। युवक के खिलाफ युवती के पिता ने एक बार कोतवाली में तहरीर भी दी थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे खफा युवती के पिता ने बेटे और उसके एक अन्य साथी के साथ सोमवार को छात्र पर जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन में चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने घायल के पिता की तहरीर पर युवती के पिता और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र रस्तोगी, उसके भाई पुलकित और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही युवती के भाई पुलकित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
युवक के पिता की तहरीर पर युवती के पिता, बेटे समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें युवती के भाई को गिरफ्तार किया गया है।- संतोष कुमार सिंह, कोतवाली निरीक्षक, हसनपुर।

फोटो भी है।
दोस्ती के लिए बेटी को ब्लैकमेल करने पर पालीटेक्निक छात्र पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें