फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील पत्थर पर पिसा गया था गंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

छापामारी के दौरान बरामद बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स में मिलाए गए गंधक को सईद के घर में पीसा गया था। गंधक को सईद ने घर के सिल-पत्थर पर पीसा था। इसके बाद सईद ने इसे एक परात (तसला) में छिपाकर रख दिया था। जिसे खाद बताया गया था।
विज्ञापन

26 दिसंबर के तड़के एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने अमरोहा में चार ठिकानों पर छापा मारा था। शहर के दो मोहल्ले और सैदपुर इम्मा में चली करीब दस घंटे की कार्रवाई में टीम ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही पिस्टल, तमंचे, कारतूस और बारह किलो संदिग्ध आरडीएक्स बरामद किया गया था। सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आरडीएक्स में मिलाया गया गंधक सईद ने अपने घर में पीसा था। इसके लिए सईद ने घर में मसाला पीसने के लिए रखे सिल-पत्थर का इस्तेमाल किया था। रिमांड पर लेने के बाद ये बातें सामने आने पर टीम ने इनकी बरामदगी के लिए सैदपुर इम्मा में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें