फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो की सिपाहियों से भिड़े युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। शहर में छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने वाले एंटी रोमियो दल को भी युवकों ही हरकतों का शिकार होना पड़ा गया। दो बाइक सवार युवक बिना वर्दी घूम रही एंटी रोमियो दल की सिपाहियों से भिड़ गए।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम रमा बाई डिग्री कॉलेज के पास दो बाइक सवार युवक खड़े थे। इसी दौरान वहां से एंटी रोमियो दल की सिपाही गुजर रहीं थी। युवकों को कुछ हरकते करते देख सिपाहियों ने टोक दिया। इस पर युवक सिपाहियों से भिड़ गए। दरअसल एंटी रोमियो की सिपाही सादी वर्दी में थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सिपाहियों ने जब टोका तो युवकों ने कहा तू क्या करेगी। इस पर काफी नोकझोंक हुई। बाद में दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें