फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला राजद्वारा स्थित खुर्मे वाली ज्यारत निवासी गुलवेज पहले कारचोब का काम करता था। अब उसने ठेकेदारी शुरू कर दी थी। बताया गया कि मोहल्ले के ही एक युवक से उसकी रंजिश चल रही थी। रविवार रात करीब 9.30 बजे दोनों आमने-सामने आ गए। दूसरे पक्ष पे गुलवेज पर फायर झोंक दिया। वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही भीड़ इकट्ठा हो गई। हमलावर युवक मौके से भाग गया। गुलवेज को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पर देर से पहुंचने और पूर्व में रंजिश की जानकारी देने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा शांत किया। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली मारी गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें