फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास युवक क्षत विक्षत शव मिला, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर मोगा होटल के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का क्षति-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचे से पहले शव को कुत्ते नोंच चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम यूपी-100 नंबर किसी ने मोगा होटल के पीछे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। शव की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। एसओ गजरौला नीरज कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। शव को कुत्ते नोंच चुके थे। शव से सिर गायब था। एक पैर अलग कटा पड़ा था। सीने व अन्य कई हिस्सों को कुत्ते खा चुके थे। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और उसे पीएम के लिए भेज दिया। रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने से सनसनी फैली हुई है। शव की दशा देखकर उम्र का भी अनुमान नहीं लग रहा है।

रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात शव मिला है। उसे सील कर पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। शव काफी शव विक्षत हो चुका था। काफी समय से पड़ा होने पर किसी जानवर ने भी शव को नोंच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज कुमार, एसओ गजरौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें