फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे ब्लाक रहा अमरोहा-सैदपुर इम्मा रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

एनआईए और एटीएस की टीम ने संदिग्ध आतंकी सईद की निशानदेही पर मंगलवार को कई घरों में छापेमारी की। टीम की चंद घंटों में दूसरी छापामार कार्रवाई से करीब एक किलोमीटर अमरोहा-सैदपुर इम्मा रोड ब्लाक रहा। एनआईए अधिकारी के निर्देश पर भारी फोर्स लगाकर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। कई ग्रामीणों ने गन्ने के खेत से निकलकर अपने घर पहुंचे। वहीं पुलिस ने स्कूली बच्चों की वैन को भी गांव से बाहर रोक लिया। जिससे स्कूली बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
बुधवार को एनआईए और यूपी एटीएस ने सुयंक्त रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर छापेमारी कर आईएसआईएस के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम का पर्दाफाश किया था। मॉड्यूल का सरगना मुफ्ती सुहैल सहित दस संदिग्ध पकड़े गए थे। एनआईए और एटीएस की टीम ने अमरोहा से नगर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी मुफ्ती सुहैल, मोहल्ला पचदरा निवासी इरशाद और सैदपुर इम्मा निवासी दो सगे भाई वेल्डर सईद और रईस को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम फिर से एनआईए और एटीएस ने टीम ने जनपद में डेरा डाल दिया। मंगलवार की सुबह टीम संदिग्ध सईद को लेकर सैदपुर इम्मा स्थित उसके घर पहुंची। करीब तीन घंटे तक जांच पड़ताल के बाद टीम सईद को लेकर नौगांवा रोड़ स्थित पीलाकुंड गांव पहुंची। इसके बाद एनआईए और एटीएस की टीम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ फिर से छापा मार दिया। सईद की निशानदेही पर एनआईए ने इरफान के कमरों की तलाशी ली। जहां से एटीएस ने तीन मोबाइल के अलावा अन्य समान बरामद किया। टीम की दूसरी छापेमारी के दौरान सैदपुर इम्मा-अमरोहा मार्ग पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें