फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से हिसाब चुकाने के लिए जनता है तैयार:आब्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सपा के राष्ट्रीय सचिव मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि जनता हिसाब बराबर करने के लिए तैयार है। पीएम नरेंद्र मोदी को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। सीएम योगी के कार्यक्रम में पथराव हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है। सुरक्षा एजेंसी को बताना होगा। आखिर रॉकेट लॉंचर कैसे आए।
विज्ञापन

वह रविवार की दोपहर में मोहल्ला बगला में सपा नेता अकबर हुसैन के आवास में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जिले में एनआईए के छापामारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जानकारी मिली है कि रॉकेट लॉंचर जिसे बताया जा रहा है वह प्रेशर पाइप है। पूर्व राज्यमंत्री मौलाना जावेद आब्दी ने कहा कि बड़े सपने दिखाकर नरेंद्र मोदी को पीएम की कुर्सी मिली। लेकिन दो करोड़ रोजगार समेत अन्य वादे अधूरे रह गए। शहीदों की विधवाओं के आंसू सवाल पूछ रहे हैं। एक के बदले 10 सिर लाने का वादा कहां गया। हाल यह है कि हनुमान जी को जाति और धर्म से जोड़ा जा रहा है, जो दुखद है। कहा कि गठबंधन की रणनीति कामयाब होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर सपा की नजर है। नोएडा में नमाज की पाबंदी की आलोचना की। कहा कि आरएसएस की शाखाओं पर प्रतिबंध लगनी चाहिए। योगी सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन जनता चुनाव के पहले ही विरोध प्रदर्शन में उतर आई है। उन्होंने कहा कि सपा की नजर इन सभी मुद्दों पर है। जनता की अदालत में सामने रखेंगे। मंडी धनौरा के मामले में पुलिसवालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चिंता जताई। कहा कि दलित और पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष अफसर परवेज समेत अन्य नेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें