जम्मू। तालाब तिल्लो से पुलिस ने एक शातिर अपराधी का पकड़ा है। अपराधी से देसी कट्टा बरामद किया गया। रविवार को पुलिस ने विशेष नाका लगाया था। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोका। पुलिस के अनुसार बाइक सवार ने पहले पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया।