फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व गैस एजेंसी स्वामी प्रेमी ने कराई थी शिक्षामित्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। शिक्षामित्र की मौत की कहानी से शनिवार को पर्दा उठ गया। पुलिस ने खुलासा करते हुए दावा किया कि शिक्षामित्र की पत्नी और उसके एक प्रेमी ने हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों में पति बाधक बन रहा था। जिसके चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अन्य दो लोगों से पति की हत्या करवाई है। शिक्षामित्र का शव 29 अक्तूबर को गांव जयतौली में उसके कमरे में ही फंदे पर लटका मिला था। लेकिन मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हुई थी।
विज्ञापन

गांव जयतौली निवासी शिक्षामित्र प्रेम कुमार (35) का शव 29 अक्तूबर की रात को उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला था। हालांकि उसके घुटने मुड़े हुए थे। शिक्षामित्र की पत्नी शव का अंतिम संस्कार कराने की तैयारी कर रही थी। लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। इसके अलावा भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। जांच के दौरान उसकी पत्नी की ओर शक गया। जिसके आधार पर छानबीन की गई। शुक्रवार को मृतक के भाई चंद्रपाल ने शिक्षामित्र की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान पत्नी ने आरोप को स्वीकार करते हुए पूरी वारदात से पर्दा उठाया। पत्नी ने बताया कि पति अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। इसलिए गांव निवासी प्रेमी पप्पू के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा। पप्पू ने गांव के ही दो युवकों से प्रेम कुमार की हत्या कराई और उसे आत्महत्या का रूप देते हुए कमरे में फंदे पर लटका दिया था।
प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी व मुख्य आरोपी उसके प्रेमी पप्पू और सहयोगी वीरपाल, मिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पत्नी व उसके प्रेमी पप्पू को जेल दिया है।
विज्ञापन


पत्नी ने ही लिखा था सुसाइड नोट
हसनपुर। शिक्षामित्र के शव के साथ एक सुसाइड नोट मिला था। उसमें लिखा है कि मेरा नाम प्रेम कुमार है। मेरे मरने के बाद मेरी समस्त संपत्ति मेरी पत्नी के नाम हो जानी चाहिए। मेरे दो एटीएम कार्ड हैं। जिनके पासवर्ड ... हैं। सुसाइड नोट में मरने की कोई वजह नहीं लिखी है। पूछताछ में पत्नी ने सुसाइड नोट खुद लिखने की बात कुबूल की है।


बुलेट और मकान के लालच ने बनाया हत्यारा
हसनपुर। शिक्षामित्र की पत्नी के प्रेमी एवं मुख्य आरोपी पप्पू की गांव जयतौली में गैस एजेंसी है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पप्पू ने हत्या की ऐवज में मिंटू को बुलेट और वीरपाल का घर बनवाने का लालच दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि वीरपाल और मिंटू दोनों पप्पू के गहरे दोस्त हैं। पप्पू आए दिन दोनों की आर्थिक मदद भी करता रहता था। फिलहाल दोनों आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

मोबाइल सीडीआर से खुला राज
हसनपुर। जिस रात शिक्षामित्र की हत्या हुई थी। उस रात को उसकी पत्नी के मोबाइल से देर रात तक एक नंबर पर कई बार बात की गई थी। पुलिस को शुरू से ही पत्नी पर शक था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उसकी पत्नी के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। जिसमें उस नंबर की जांच की गई, वह नंबर आरोपी पप्पू का ही था। बताते हैं कि जिस रात शिक्षामित्र की हत्या हुई थी। उस रात आरोपी हसनपुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में था। पुलिस का कहना है कि छानबीन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रेम कुमार ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। छह माह से इस बात को लेकर दोनों के बीच तकरार चल रही थी। उसकी पत्नी ने आत्महत्या की धमकी दी थी।

बच्चों ने नाम होनी चाहिए संपत्ति
हसनपुर। मृतक शिक्षामित्र प्रेम कुमार के भाई चंद्रपाल का कहना है कि हसनपुर में खरीदा गया प्लाट भी उसकी पत्नी के नाम ही है। हमें डर है कि वह उस प्लाट को बेच ना दे। प्रशासन से मांग की है कि प्लाट को उसके बच्चों के नाम कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें