फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्राली एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर ओवरटेक कर रहे ट्रक ने आगे चल रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली खंदक में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहीं ट्रॉली में सवार 17 लोग घायल हो गए। इनमें छह महिलाएं भी रहीं। घायलों को निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया। इनमें एक व्यक्ति की मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सभी लोग ठाकुरद्वारा से बागड़ जाहरवीर के दर्शन को जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग 12 बजे यह हादसा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट चौकी से पूर्व मोहम्मदाबाद के निकट हुआ। यहां दिल्ली की दिशा में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खंदक में जा गिरी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। बाद में मौके पर आई पुलिस घायलों को पास ही स्थित निजी हास्पिटल में ले गई। यहां रामबल्लभ सिंह (50) निवासी गांव टांडा आलम ठाकुरद्वारा की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र जॉनी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में गजेंद्र, सचिन, पूजा, मुनेश, रीना, आशा देवी समेत कुल 17 महिलाएं और पुरुष सवार थे। सभी लोग बागड़ (राजस्थान) में स्थित जागर वीर के घोड़ीधाम मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे। अभी कई घायलों का निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी चालक के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें