फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से किशोरी की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अतरासी मार्ग पर गांव करनपुर माफी में सड़क पार कर रहे भाई बहन को कार ने टक्कर कार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी निवासी नरेंद्र की करीब सोलह वर्षीय बेटी जौली व उसका भाई लवकुश बुधवार रात करीब आठ बजे सड़क पार करके दुकान से सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान हसनपुर की दिशा से आई एक कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई बहन घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मध्यरात्रि में जौली की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके भाई की हालत नाजुक बनी हुई है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें