फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा के घर की दीवार पर लिखा मिला आईएस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

सैदपुर इम्मा में कार्रवाई के दौरान एआईए के अधिकारियों की नजर सईद के चाचा के घर की दीवार पर पड़ी तो चौंक गए। दीवार पर आईएस लिखा था। जिसपर टीम ने उसकी फोटोग्राफी कराई। साथ ही इस संबंध में जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने बच्चों के लिखने की बात बताई। नाम का शार्ट फार्म बताया।
विज्ञापन

सैदपुर इम्मा में एक बड़े हाते में हबीब के पांच बेटों का परिवार रहता था। पांच बेटों में दो बेटे सईद और रईस को एनआईए ने गिरफ्तार कर रखा है। सबके अलग-अलग कमरे बने हुए हैं। इसमें हबीब के भाई वाहिद और शरीफ का भी परिवार रहता है। गांव में दोबारा छापा मारने पहुंची एनआईए की टीम को सईद के चाचा के घर के बरामदे की दीवार पर कोयले से आईएस लिखा मिला। इसके बाद टीम ने उसकी फोटोग्राफी कराई। पहले दिन कार्रवाई के दौरान ऐसा कुछ लिखा नहीं मिला। टीम के जाने के बाद परिजनों उसे मिटा दिया। परिजनों के मुताबिक बच्चों ने इसे लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें