फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

अमरोहा। तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। चालक अपनी बुलेट छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

निकटवर्ती गांव रामपुर तगा निवासी काले ऊर्फ चंद्रपाल उम्र 36 साल मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह गुरुवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे साइकिल से मजदूरी कर गांव लौट रहा था। गांव के सामने ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक सवार ने उसकी साइकिल का जोरदार टक्कर मार दी। वह बुरी तरह घायल हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़ कर भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें