अमर उजाला ब्यूरो गजरौला। महिलाओं के बीच हुई कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। पड़ोसियों ने ही घर में घुसकर लाठी डंडों से खूब मारा पीटा। जिसमें महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सोमवार की सुबह नौ बजे चकनवाला निवासी एक महिला और उसके दो बेटे लहूलुहान हालत में थाने पहुुंच। इन्होंने मारपीट की घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल भेज दिया। बताया गया कि सेवेर ही महिलाओं में कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पड़ोसी घर में घुस आए और लाठी डंडों से मारपीट की। आरोप है कि महिला के एक बेटे के सिर में लोहे की रॉड मारकर लहूलुहान कर दिया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बीच बचाव किया। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है।