फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रावास में शराब पीकर उत्पात मचाने में शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार की रात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पीछे बने छात्रावास में शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले कर्मचारियों पर पुलिस ने शांति भंग की कार्यवाही की है। शहर शहर के गांधी मूर्ति स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पीछे नया छात्रावास बना हुआ है, जिसमें डीआईओएस कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर समय दो कर्मचारी परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे कर्मचारियों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया। एक दूसरे को गालियां दी, जिसको लेकर छात्रावास अखाड़ा बन गया। सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जिसमें डीआईओएस स्टेनो जितेंद्र कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह वालिया ने बताया कि दोनों का रात में मेडिकल कराया गया, जिसमें शराब की पुष्टि हुई थी। इसके बाद दोनों कर्मचारियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें