फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में बुराई करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)। ससुराल में बुराई करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गाली-गलौज हुई और जमकर पथराव हुआ। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बिगड़ते हालातों को संभाला। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया की है। मोहल्ला नौगजा में अनवार अहमद और निसार अहमद के परिवार रहते हैं। अनवार अहमद के बेटे शाहने आलम की ससुराल मुरादाबाद की है। आरोप के मुताबिक दंपत्ति के बीच कहासुनी हो गई थी। कुछ दिन बाद समझौता हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की ससुराल में बुराई कर दी। जिसके लेकर मंगलवार शाम दोनों पक्षों में गाली-गलौज हो गई। थोड़ी ही देर में मारपीट और पथराव हो गया। पथराव में निसार अहमद, इकरार, शहनाज, शाहने आलम, शबीना, नाजरीन, अनवार अहमद सहित नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ को खदेड़कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से कस्बे में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें