फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर के आरोपी सहित 29 लोग और मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले मेें लगातार कोरोना संक्रमण फैल रहा है। यह सब लोगों की लापरवाही से हो रहा है। बुधवार को भी 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें हसनपुर थाने से गैंगेस्टर का आरोपी शामिल है। जबकि छह संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अब टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 779 हो गई है। जबकि 254 केस एक्टिव हो गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नोएडा लैब से 444 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच महिलाओं सहित ग्यारह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 433 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिलेभर में रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से 645 लोगों की जांच कराई गई। इसमें हसनपुर कोतवाली में गैंगस्टर का आरोपी सहित 16 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें छह लोग पहले से संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। जबकि एक व्यक्ति निजी लैब और एक ट्रूनेट मशीन की जांच में पॉजिटिव मिला है। एंटीजन और निजी लैब वाले सभी मरीजों के सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में कुल 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। टोटल संक्रमित मरीजों की संख्या 779 हो गई है। जबकि 254 मरीज एक्टिव चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें