फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के डर से घर की दीवार पर लिखवाया मकान बिकाऊ है..

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पतेई खादर में एक परिवार ने दबंगों के डर से घर की दीवार पर मकान बेचने से संबंधित सूचना लिखवा दी। पड़ोसियों पर आरोप है कि जबरन घर पर कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। दीवार पर लिखा है कि यहां हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं है। जबकि पुलिस की ओर से इसे एक ही परिवार के लोगों के बीच मकान पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव गंगेश्वरी निवासी रवि कश्यप पुत्र सतीशचंद का परिवार करीब 25 वर्ष पहले क्षेत्र के गांव पतेई खादर में जाकर बस गया था। रवि कश्यप और पत्नी सोमा का आरोप है कि बिरादरी के ही पड़ोसी लोग मकान पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। निजी रास्ते की तरफ का दरवाजा भी खोल लिया है। इसका विरोध करते हैं तो मारपीट की जाती है। जान से मारने की धमकियां दी जाती है। बहन बेटियों से बदतमीजी की जाती है। कहा कि तीन दिन पूर्व दबंगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घर की एक साइड की दीवार भी तोड़ दी। यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर भी आई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं गई। कई बार रहरा चौकी पुलिस को भी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल रही है। इसलिए मकान बेचने को मजबूर हैं।
गांव पतेई खादर में कश्यप परिवार के चचेरे तहेरे भाइयों में मकान पर कब्जे को लेकर विवाद है। पूर्व में कई बार दोनों को समझाया भी गया है, अब दीवार पर किसी ने मकान बेचने संबंधित बात खिली तो इसकी जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोहित चौधरी, पुलिस चौकी इंचार्ज रहरा थाना आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें