फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट : रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और एमपीएस में खिताबी जंग

Sat, 15 Nov 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित दिवंगत मोहम्मद फरमान मेमोरियल अंडर-16 इंटर एकेडमी क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला गया। इसमें रुक्मणी एकेडमी व रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम आमने-सामने रही। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट से जीत हासिल की। शनिवार को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में एमपीएस क्रिकेट एकेडमी और रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में खिताबी जंग होगी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू 37 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए श्रीयांश यादव ने 36, अब्दुल रहमान ने नाबाद 32 व हर्ष सिंह ने 28 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद अरीब ने पांच, मोहम्मद कैफ ने तीन व मोहम्मद जमी और मोहम्मद अमान ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 18.1 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम के लिए मोहम्मद कैफ ने नाबाद 73 और देव पैसल ने 41 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ब्लू के गेंदबाज में अब्दुल रहमान ने दो विकेट लिए। इस तरह रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच आठ विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद कैफ व गेम चेंजर मोहम्मद अरीब को चुना गया। अंपायर शमशाद अल्वी और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अलीम रहे।
विज्ञापन

मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक व कोच मोहम्मद हसीन, डॉ. सिद्धार्थ मलिक, मोहम्मद हसीब, ओम दत्त शर्मा, तरुण चीमा, मंजर अब्बास, मोहम्मद नदीम, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें