फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी, सभासद ने दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बाजार में बाइक खड़ी करने के विवाद में सभासद ने भाई व अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर बाइक सवार दो दोस्तों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। सरेराह पिटाई से बाजार में हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभासद को गिरफ्तार करके घायलों को इलाज के लिए सीएचसीए में भर्ती कराया। वहीं तीन आरोपियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम की ये घटना शहर कोतवाली के पास स्थित मोहल्ला मच्छरट्टा की है। सभासद सलमान की यहां बाजार में कपड़े की दुकान है। शाम के वक्त मोहल्ला लकड़ा निवासी इमरान अपने दोस्त सुहैल के साथ बाइक से यहां किसी काम से आया था। दोनों ने बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। आरोप है कि दुकान से कुछ आगे बाइक खड़ी करने को लेकर सलमान ने एतराज जताते हुए मना किया। देखते ही देखते कहासुनी हो गई। अपने भाई अरबाज व तैय्यब समेत अन्य दुकानदारों के साथ मिलकर इमरान और सुहैल पर हमला कर दिया। दोनों को सरेबाजार दौड़ा कर पीटा। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभासद और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायल इमरान व सुहैल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी सभासद सलमान समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें