फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए 22 तक स्कूल बंद,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वॉयरस के प्रकोप से बचाने के लिए आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिले में भी 22 मार्च तक सभी बोर्ड के स्कूल को बंद रखने का फरमान जारी हो गया है। इस अवधि में सभी स्कूलों में सालाना परीक्षा प्रस्तावित थी। बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। सब कुछ ठीक रहा तो 23 मार्च से परीक्षा शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने कोरोना वॉयरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। इसके चलते कक्षा आठ तक के स्कूल को बंद रखने को कहा है। शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए को भेजे गए पत्र में कहा है कि सभी तरह के बोर्ड के स्कूलों को बंद रखना सुनिश्चित करें। जिले में परिषदीय स्कूलों में 16 मार्च से 22 मार्च तक परीक्षा प्रस्तावित थी लेकिन अब परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल में दो जगहों पर पोस्टर चस्पा करने को कहा गया है ताकि लोग संक्रामक बीमारी से बचाव के तरीके जान सकें। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी तरह के बोर्ड के स्कूल को बंद रखना है। उन्होंने कहा कि सालाना परीक्षा 23 मार्च से 28 मार्च तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें