फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंची सर्विलांस टीम, दस पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना आशंकित मरीज मिलने के बाद सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई है। दोपहर बाद सर्विलांस टीम कोरोना आशंकित मरीज के गांव पहुंची। जहां मरीज के संपर्क में रहे दस लोगों की सूची तैयार की गई। उन्हें मास्क मुहैया कराए गए, साथ ही उन्हें घर में ही रहने की सलाह दी गई। सैंपल की रिपोर्ट आने तक सर्विलांस टीम इनपर नजर रखेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंचे कोरोना आशंकित मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इसकी जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद आईडीएसपी सर्विलांस टीम हरकत में आ गई। पहले आशंकित मरीज के दो सैंपल लिए गए है। दोपहर बाद कोरोना आशंकित मरीज के गांव टीम पहुंच गई। जहां परिवार के सदस्यों की काउंसिलिंग की गई। मरीज के संपर्क में रहे दस लोगों की सूची बनाई गई। सभी सदस्यों को मास्क दिए गए। खांसी, बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर संपर्क करने की सलाह दी गई। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा गया। गांव में करीब चालीस मिनट रहने के बाद टीम वापस लौट आई।
कोरोना में हाईग्रेड फीवर
अमरोहा। डिस्ट्रिक्ट एपोडोलोजिस्ट डॉ. जावेद ने बताया कि कोरोना वायरस के पीड़ितों में हाईग्रेड फीवर होता है। मरीज को 103 डिग्री से अधिक बुखार होता है। जो लगातार रहता है। आशंकित मरीज को हाईग्रेड फीवर नहीं था। फिलहाल डाक्टरों की टीम उस पर नजर रख रही है। सोमवार को सैंपल की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चार फिजीशियन रहेंगे ऑन काल
अमरोहा। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के लिए डाक्टरों की टीम तैयार कर दी गई है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि चार फिजीशियन ऑन काल चौबीस घंटे रहेंगे। वहीं इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले चार ईएमओ भी मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा एक फार्मेसिस्ट, एक पैथोलाजिस्ट, दो मेल नर्स और वार्ड ब्वाय की ड्यूटी लगाई गई है।
वैंकटेश्वरा हास्पिटल में 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड
अमरोहा। कोरोना वायरस को लेकर प्राइवेट हास्पिटल को भी अलर्ट कर दिया गया है। श्री वैंकटेश्वरा इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल साइंस, मल्टी स्पेशिलिटी हास्पिटल में पचास बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हास्पिटल के महानिदेशक डॉ. राजीव त्यागी ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड के अलावा तीस बेड का इमरजेंसी वार्ड भी आरक्षित किया गया है। स्टाफ और मरीजों के लिए 150 एन-95 मास्क और 500 सामान्य मास्क मंगाए गए हैं।
जिले में कोरोना से लड़ने के इंतजाम
जिला अस्पताल में 6600 सामान्य और 200 एन-95 मास्क, गलब्स
जिला अस्पताल में 150 (500 एमएल) सेनेटाइजर
सीएचसी पीएचसी में एन-95 और थ्री लेयर मास्क
जिला अस्पताल में बारह बेड का आइसोलेशन वार्ड
श्री वैंकटेश्वरा हास्पिटल में 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड
अधिक मात्रा में मास्क-सेनेटाइजर न दें और न लें
अमरोहा। ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि मेडिकल स्टोर से अधिक मात्रा में मास्क और सेनेटाइजर न लें। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से लोगों को अधिक मात्रा में मास्क और सेनेटाइजर नहीं लेने की अपील की हैै। बताया कि मेडिकल स्टोरों पर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर लगवाए जा रहे हैं। इसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें