फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी, मजदूर और दो महिलाओं सहित छह पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में छह और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। संक्रमितों में बैंक कर्मचारी, मजदूर और दो महिलाएं शामिल हैं। गाजियाबाद से लौटे चाचा के संपर्क में आने से मजदूर संक्रमित पाया गया है। सभी मरीजों को विम्स हास्पिटल और टीएमयू में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 169 हो गई है। जबकि तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी बैंक कर्मचारी, मजदूर और दो महिलाओं सहित छह लोग संक्रमित पाए गए। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छह और संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। छह संक्रमितों में से तीन केस क्लोज कांटेक्ट वाले हैं। इसमें गाजियाबाद से लौटे चाचा के संपर्क में आने से मजदूर संक्रमित हो गया। सभी मरीजों को वैंक्टेश्वर हास्पिटल और टीएमयू में भर्ती कराया गया है। इन छह मरीजों के बाद अब जिले में संक्रमितों की संख्या 169 हो गई है। जबकि तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सात मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। फिलहाल जिले में 25 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें