फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में फूटा कोरोना बम, 64 की आई रिपोर्ट, 16 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन शांत रहने के बाद रविवार को अमरोहा में कोरोना बम फूट गया। 64 सैंपलों की आई रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक को छोड़कर सभी संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। इसमें सबसे अधिक मुंबई से लौटे दस मजदूर हैं। इसके अलावा चार अहमदाबाद और एक पुणे से लौटने वाला मजदूर शामिल हैं। सभी को क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। रिपोर्ट आने के बाद सभी विम्स हास्पिटल भेज दिया गया। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 59 पहुंच गई है। 59 संक्रमितों में 26 प्रवासी मजदूर शामिल हैं।
विज्ञापन

इस महीने 19, 20 और 21 मई को तीन दिन लगातार कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इन तीन दिनों में दस नए कोरोना संक्रमित मिले। ये सभी संक्रमित दूसरे राज्यों से लौटे हैं। फिलहाल तीन दिन जिले के लिए राहत भरा रहा। कोई नया मरीज सामने नहीं आया। लेकिन रविवार को कोरोना बम फूट गया। दो चरणों में 64 सैंपलों की रिपोर्ट अमरोहा पहुंची। इसमें कुल 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए। जो मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसमें एक बुजुर्ग महिला को छोड़कर सभी संक्रमित दूसरे राज्यों से लौटने वाले मजदूर हैं। इसमें दस मजदूर मुंबई से लौटे हैं। जबकि चार अहमदाबाद और एक पूणे से आया है। बुजुर्ग महिला संक्रमित प्रवासी मजदूर के क्लोज कांटेक्ट में थी। 16 संक्रमितों में से 10 मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र के हैं। इसके अलावा अमरोहा तहसील क्षेत्र के दो, हसनपुर तहसील क्षेत्र के तीन और नौगांवा तहसील क्षेत्र के एक संक्रमित हैं। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 हो गई है। इसमें प्रवासी मजदूरों की संख्या 26 है। सभी तेरह संक्रमितों को क्वारंटीन सेंटर से विम्स हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें