फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारी की पत्नी समेत दो कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सोमवार को जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एक न्यायिक अधिकारी की पत्नी भी है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को होम आइसोलेट किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

चिकित्साधीक डॉ. मनदीप कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में दो लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए। जिसमें एक न्यायिक अधिकारी की पत्नी हैं। वहीं दूसरा गजरौला की औद्योगिक इकाई में कार्यरत अधिकारी का बेटा है।
मंडी धनौरा। कोरोना संक्रमित रोगियों के पाए जाने के बाद उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने तहसील परिसर में टीकाकरण के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं। कैंप में कोरोना की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कैंप में तहसील के अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी व अधिवक्ताओं को बचाव के लिए डोज लगेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर सहयोग की अपील की। दूसरी ओर कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एसडीएम व बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। एसडीएम ने बताया कि अधिशासी अधिकारी को तहसील परिसर में सैनिटाइजेशन के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें