फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत 10 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा/बछरायूं। कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराई गई जांच में एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वही बछरायूं के एक मोहल्ला में रहने वाली महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती थी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. अमोल सिंह ने बताया कि बुधवार को सरकारी अस्पताल में 151 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। जांच में एक ही परिवार के सात सदस्यों समेत 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित में चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। दो कोरोना संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के है। वही बछरायूं के एक मोहल्ला में रहने वाली एक महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह कुछ दिनों से टीएमयू में भर्ती थी। उनकी मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें