भगवान परशुराम की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर संपर्क शुरू कर दिया गया है। परशुराम युवा वाहिनी के पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के युवाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने की अपील की गई।
गौरतलब है कि आगामी पांच मई को परशुराम जयंती के मौके पर नगर में परशुराम युवा वाहिनी के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के गांव मलेशिया, देहरा, मोहद्दीनपुर आदि ग्रामों में जनसंपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। ब्राह्मण समाज के युवा वर्ग से कार्यक्रम में भारी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर हर्ष शर्मा, तरुण शर्मा, शुभम शर्मा, पुनीत शर्मा, गौरव शर्मा, निपुण शर्मा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित थे।