फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किसान से 20 हजार रिश्वत लेने वाला चकबंदी लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। किसान कल्यान सिंह से चक को एक जगह दर्ज कराने की रिपोर्ट लगाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए चकबंदी लेखपाल उत्तम बालियान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी शैलेश कुमार शाही ने की है। लेखपाल उत्तम को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बरेली कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के बंशीवाल महरपुर गांव निवासी किसान कल्यान सिंह ने चकबंदी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर मां के नाम की जमीन को एक ही चक में शामिल कराने के लिए कहा था। क्षेत्र में तैनात चकबंदी लेखपाल उत्तम बालियान को रिपोर्ट लगानी थी। आरोप है कि लेखपाल उत्तम ने रिपोर्ट लगाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वहीं, 20 हजार रुपये में मामला तय हो गया। कल्यान सिंह ने मामले की शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन के अधिकारियों से की थी।
टीम ने मंगलवार दोपहर दो बजे कल्यान सिंह को लेखपाल को रिश्वत देने भेजा। इस दौरान मूलरूप से मुजफ्फरनगर के भोरकलां क्षेत्र के मुडभर गांव निवासी लेखपाल उत्तम बालियान ने किसान कल्यान को अमरोहा के मोहल्ला दीनदयाल नगर स्थित एक मकान पर बुलाया था। यहां पहुंचे कल्यान सिंह ने रिश्वत की रकम लेखपाल को दी तो तुरंत एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया था। इस मामले में एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर राखी ने लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और बुधवार को बरेली कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी अमरोहा शैलेश कुमार शाही ने बताया कि लेखपाल उत्तम बालियान को निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच के लिए चकबंदी अधिकारी हसनपुर को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें