फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीए बन पहले टैक्स भरने को कहा फिर लोन दिलाने के नाम पर 7.5 लाख हड़पे

Fri, 12 Sep 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला कटकुई निवासी यासिर के खिलाफ 7.5 लाख रुपये हड़पने में केस दर्ज कराया गया है। जोया निवासी अताउर्रहमान का आरोप है कि यासिर ने पहले सीए बनकर उन्हें इनकम टैक्स भरने का झांसा दिया था। इसके बाद आटा चक्की लगाने के लिए लोन दिलाने के नाम पर 7.5 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


जोया के मोहल्ला अजीज नगर निवासी अताउर्रहमान का आरोप है कि कारोबार के संबंध में इनकम टैक्स भरने के लिए उनकी मुलाकात अमरोहा के यासिर, फहीम और अजीम से हुई थी। तीनों उनके घर पर भी आते-जाते थे। यासिर ने खुद को सीए बताया था। साथ ही उसने कारोबार के लिए 35 लाख रुपये का लोन ब्याज पर दिलाने की बात कही थी। इस दौरान यासिर ने फाइल व अन्य चार्ज के नाम पर 5.86 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए जबकि 1.64 लाख रुपये नकद लिए।
कुछ दिन बाद अताउर्रहमान ने लोन के बारे में पूछा तो यासिर ने शहरी बैंक में खाता खुलवाने की बात कही। लिहाजा अताउर्रहमान ने नगर की एक बैंक में खाता खुलवा लिया लेकिन आटा चक्की की फाइल पास नहीं हुई। इस दौरान यासिर के बारे में छानबीन करने से पता चला कि वह सीए नहीं है। आरोप है कि यासिर ने चेक बुक और एटीएम कार्ड भी ले लिया था। दो अप्रैल 2025 को जोया के संभल चौराहे पर यासिर से मुलाकात हुई और अपने रुपये, चेक बुक और एटीएम कार्ड मागा। आरोप है कि इस दौरान कि यासिर ने गालियां दीं और दोबारा से रुपये व चेक बुक मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित अताउर्रहमान ने मामले की शिकायत एसपी अमित कुमार आनंद से की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में यासिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें