फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों में रार ः भाजपा और बसपा को दिलाए वोट

Fri, 17 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : file photo
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस पार्टी में जारी आंतरिक रार सड़क पर आ चुकी है। पहले जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से तीन  पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर पद मुक्त करने के बाद अब विरोधी खेमे ने उन्हीं पर भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी से शिकायत की है। कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के बीच पहले से चली आ रही रार विधानसभा चुनाव के बाद फिर खुलकर सामने आने लगी है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह और शहर अध्यक्ष फैज आलम राईनी ने रिजवान चौधरी जिला संगठन मंत्री, मुजफ्फर सैफी नगर अध्यक्ष जोया, कौसर अली अब्बासी शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष को नोटिस भेजा था।

कहा था कि गठबंधन प्रत्याशियों को  चुनाव न लड़ाकर उन्होंने दूसरी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाया है।  पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते तीनों को पद से मुक्त कर दिया गया है। तीनों से तीन दिन के भीतर कार्यालय में तक उपस्थित होकर  जवाब देने के लिए कहा था। जवाब नहीं दिया देने पर अनुशासनहीनता  में छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की बात कही थी। 
विज्ञापन


इसके विरोध में विरोधी खेमे जिलाध्यक्ष पर ही भाजपा के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगा दिया। कहा कि जिलाध्यक्ष ने भाजपा को नौगावां सादात, धनौरा और हसनपुर में चुनाव लड़ाया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से की गई शिकायत में उनके ऊपर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में यूथ कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष खुश्तर मिर्जा और रिजवान चौधरी आदि थे।

कई ने बताया शिकायत को फर्जी
अमरोहा। जिन लोगों के नाम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को शिकायत भेजी गई है, उनमें पहले ही कई मुकर गए. शिकायतकर्ताओं की लिस्ट में शामिल सेवादल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल और एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह का कहना है कि इस शिकायत से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। किसी ने हमारे फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग किया है।

जवाब नहीं देने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल तीन लोगों रिजवान चौधरी, मुजफ्फर सैफी और कौसर अली अब्बासी को सस्पेंड कर नोटिस जारी किया गया है। समय पर जवाब न देने वालों पर अनुशाषनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मेरे खिलाफ की गई शिकायत और उसपर किए गए अधिकतर हस्ताक्षर फर्जी हैं।

खुशतर मिर्जा ने लोकसभा चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ाया था। इस पर प्रदेश कमेटी की ओर से उनपर नोटिस भी जारी हुआ थी। पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल लोग कार्रवाई के डर से फर्जी शिकायत कर रहे हैं।चौधरी सुखराज सिंह, जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें