फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दो, सपा ने चारों सीट पर ठोका जीत दावा

Fri, 17 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
अमरोहा जिले की चारों विधानसभा सीट पर मतदाता अपना फैसला ईवीएम में कैद कर चुके हैं। फैसला सबके सामने अब 11 मार्च को आएगा। इन सबके बीच जनता में जहां कयासों का दौर जारी है वहीं, सभी पार्टियों के संगठन की ओर से अपनी इंटरनल रिपोर्ट से हाई कमान को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


भाजपा ने जहां दो सीटों अपने का जीता दिखाय है, वहीं सपा सभी सीटों पर जीत का दावा कर रही है। बसपा तीन सीटों पर अपनी जीत मान कर चल रही है। अब उनके दावे में कितनी सच्चाई है इसका पता तो 11 मार्च का ईवीएम खुलने का बाद ही पता चलेगा।

धनौरा और हसनपुर ए प्लस,  नौगावां बी श्रेणी में
 विधानसभा चुनाव के बाद मिले रुझान के अनुसार संगठन ने हाईकमान को भेजी अपनी रिपोर्ट में धनौरा सुरक्षित और हसनपुर को ए प्लस श्रेणी में दिखाया है। धनौरा से राजीव तरारा और हसनपुर से महेंद्र सिंह खड़गवंशी मैदान में थे। इसका मतलब की पार्टी दोनों सीटें आसानी के साथ जीत रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र को बी और अमरोहा को सी श्रेणी में दिखाया गया है। पार्टी का मानना है कि नौगावां में हम जीत सकते और अमरोहा सीट कांटे की लड़ाई में फंसी है। नौगावां सादात से पूर्व सांसद चेतन चौहान और अमरोहा से केएस सैनी मैदान में हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल नागर ने बताया कि नौगावां और अमरोहा सीट भी हम जीत सकते हैं, लेकिन लड़ाई कड़ी है।

बसपा : अमरोहा जीते, धनौरा और हसनपुर में कड़ी लड़ाई
 बसपा संगठन की कल्कुलेशन को माने तो अमरोहा सीट पर नौशाद अली एक तरफा जीत हासिल कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष होरी सिंह का कहना है कि यहां पार्टी को 25 हजार से जीत मिलेगी। धनौरा सुरक्षित और हसनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से कड़ी लड़ाई है। सपा यहां तीसरे नंबर पर रहेगी। इन दोनों सीटों पर बसपा की जीत के पूरे आसार हैं।

नौगावां सादात विधानसभा सीट को पार्टी फंसी हुई मान कर चल रही है। पार्टी का मानना है कि यहां बसपा, भाजपा और सपा में त्रिकोणीय मुकाबला है। यदि मुस्लिमों का कुछ प्रतिशत वोट हमें यहां मिला है तो यहां भी हम जीत दर्ज करेंगे। 

सपा: चारों सीटों पर दर्ज करेंगे बड़ी जीत
 सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के रणनीतिकारों की माने तो किसी भी सीट पर पार्टी प्रत्याशियों के आगे कोई मुकाबले में नहीं है। जिलाध्यक्ष सुखवीर यादव की माने तो पार्टी सभी सीटों पर पिछले चुनावों के मुकाबले दोगुने अंतर से जीत दर्ज करेगी। कहीं भी कोई पार्टी हमारे सामने लड़ाई में नहीं है। पार्टी की यही रिपोर्ट हाईकमान को प्रेषित की गई है।

बताते चलें कि अमरोहा विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री महबूब अली, हसनपुर से कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर, धनौरा से पूर्व मंत्री जगराम सिंह और नौगावां सादात से सिंचाई विभाग के सलाहकार और मुख्यमंत्री के करीबी जावेद आब्दी भाग्य आजमा रहे हैं।  
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें