फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राष्ट्रगान के अपमान के आरोप में कांग्रेसियों ने 11 थानों में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए जिले के सभी 11 थानों में विरोध प्रदर्शन किया और तहरीर देकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सैदनगली थाने पहुंचकर तहरीर दी। अमरोहा शहर, डिडौली, अमरोहा देहात, नौगावां सादात, गजरौला, धनौरा, बछरायूं, हसनपुर, रहरा और आदमपुर थानों में भी पार्टी पदाधिकारियों ने प्रार्थना पत्र सौंपे।
ओमकार सिंह कटारिया ने आरोप लगाया कि उन्नाव के एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान के दौरान सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल से चले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो सही होने पर यह राष्ट्रगान का गंभीर अपमान है। उन्होंने वायरल वीडियो के साथ कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच, प्रत्यक्षदर्शियों व अधिकारियों के बयान दर्ज कराने और कानून का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम राईनी, हरिओम पुष्कर, मनोज कटारिया, नदीम रियासत, इंतजार मेहंदी नकवी, महबूब चौधरी, शाहाबुद्दीन सैफी, लाल सिंह सैनी, मोनू सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें