फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशिद अल्वी ने कांग्रेसियों की टटोली नब्ज

Fri, 22 Feb 2019 12:28 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी से मिलते फैसल लाला। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर बात की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी हाईकमान के निर्देशों को बताया, साथ ही रामपुर का फीडबैक भी लिया। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन के साथ ही मुलायम सिंह यादव के लोकसभा में मोदी पर बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। 

नगर के एक होटल में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कांग्रेसियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब वक्त आ गया है कि एकजुट होकर भाजपा सरकार से छुटकारा पाया जाए।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो सपा-बसपा से गठबंधन चाहती थी लेकिन, उन पार्टियों ने ऐसा नहीं किया, पता नहीं क्यों, केंद्र में सरकार तो कांग्रेस या भाजपा की ही बनेगी और सपा-बसपा बीच में खडी हैं पता नहीं क्यों। लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने वाले बयान पर कहा कि पता नहीं मुलायम सिंह यादव की ऐसी क्या मजबूरी थी जो उन्होंने ऐसा बयान दिया।
विज्ञापन


मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, पर आपका रास्ता और साफ हो गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने की अपील की, कहा कि वो चुनावों तक रामपुर आते रहेंगे और समय-समय पर पार्टी के निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाते रहेंगे।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश उन लोगों के हाथों में है जो देश को बर्बाद कर देना चाहते हैं, तबाह कर देना चाहते हैं। सिवाय हिन्दू-मुसलमान को लड़ाने के दूसरा काम नहीं कर रहे। पांच साल के अंदर लव जेहाद, घर वापसी इन नारों के अलावा कुछ नहीं सुना, गाय के बदले इंसान को मार देना। यह सबकुछ इस मुल्क के अंदर हो रहा है, सोच का वक्त है कि हमें इन लोगों से कैसे लड़ाई लड़नी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कहा कि मोदी जी बार-बार कहते हैं कि मेरी मां ने मोहल्ले में काम करके हम बहन-भाइयों को पाल-पोसकर बड़ा किया। हमने चिट्ठी लिखी थी कि हम ऐसी मां को सलाम करते हैं। जो खुद किले में रहता है उसकी मां दस गुणा दस की कोठरी में रहती है यह शर्म की बात है। जो आदमी अपनी मां का नहीं हुआ वो देश का नहीं हो सकता। हमारा टारगेट सीधा है हमारी लड़ाई नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से है।

मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कहते हैं कि जो अली को वोट देना चाहे वो कांग्रेस को वोट देना जो बजरंग बली को देना चाहे वो भाजपा को वोट दे। लेकिन, हम तो बजरंग बली की भी इज्जत करते हैं और अली के लिए जान देने को तैयार हैं लेकिन, इस देश को अली और बजरंग बली में नहीं बांटा जा सकता। इस दौरान पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, संजय कपूर, मुतीउर रहमान खां, युसूफ अली, महेंद्र पाल यदुवंशी, फैसल लाला, मामून शाह, नौमान, आमिर मियां, रमेश प्रभाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राशिद अल्वी के संबोधन के बाद पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी-अपनी बात भी रखी। फैसल लाला ने अल्वी से अलग से मुलाकात कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी टिकट पर अपना दावा ठोका। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें