फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकनवाला-शीशोवाली पुल की स्वीकृति, दर्जन भर गांव होंगे लाभांवित

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। लंबे समय से चली आ रही चकनवाला-शीशोवाली के बीच पुल निर्माण की मांग पूरी हो गई है। पुल निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। इसकी घोषणा मुरादाबाद कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की। इससे करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक राजीव तरारा की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मोहर लग गई है।
विज्ञापन

गंगा खादर क्षेत्र में बंधे के अंदर एक दर्जन से अधिक गांव है। गजरौला व इन गांवों के बीच पोषक नहर है। ये ग्रामीण लंबे समय से चकनवाला और शीशोवाली के बीच नहर पर पुल निर्माण की मांग करते आ रहे थे। विधायक राजीव तरारा कई बार शासन स्तर पर व विधान सभा में पुल निर्माण की मांग को उठा चुके थे। बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पुल निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की। यह सूचना क्षेत्र में मिलने पर खुशी की लहर है। पोषक नहर पर पुल न होने के कारण ग्रामीणों को दूसरी दिशा में शेरपुर से होकर आना पड़ता है। गजरौला व तहसील मुख्यालय आने के लिए इन ग्रामीणों को 25 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बनने से किसानों को आधी दूरी ही तय करनी होगी।

इन गांवों को मिलेगा लाभ ::
शीशोवाली, टीकोवाली, डाकोवाली, सुल्तानपुर, जहांगीरवाली भुड्डी, मंदिर वाली भुड्डी, रम्पुरा, जाटोवाली, देवावाली, विसावली, दारानगर सहित अन्य गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


चार गांवों को नांव के पुल से मिलेगी निजात
नहर पर पुल न होने के कारण गांव दारानगर, टीकोवाली, शीशोवाली, जहांगीर वाली भुड्डी गांवों के लोग नांव के सहारे ही आना जाना करते है। बरसात के मौसम में इन गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट जाता है। लेकिन पुल बन जाने से इन गांवों का सीधे संपर्क जुड़ जाएगा। साथ ही अपनी फसल को बाजार तक लाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

गांव चकनवाला और शीशोवाली के बीच पुल निर्माण की मांग को विधानसभा में कई बार उठाया था। शासन से पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। उपमुख्यमंत्री ने भी मुरादाबाद में इसकी घोषणा कर दी है। जल्द ही पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे दर्जन भर से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

- राजीव तरारा, विधायक धनौरा विधानसभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें