अमरोहा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं की शह पर फर्जी तरीके से केस दर्ज कराया गया है। मैं उस कंपनी में नहीं था, कुछ लोगों ने न्यायालय को गुमराह कर केस दर्ज कराया गया है। न्यायालय में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने वाले पुलिस अधिकारी ने अतिरिक्त सक्रियता दिखाई है। उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए न्यायालय से गुहार लगाऊंगा।
वह रविवार को शहर के जोया रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने तेजी दिखाई गई है। पुलिस अधिकारी ने मामले में बगैर जांच के केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2019 में राजनीति में आए, तभी से उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हुआ है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू आदि रहे।