फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए रहेगा मुकाबला, एक सीट से 10 पर्चे0

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सर्वाधिक प्रत्याशी हो सकते हैं। बुधवार को 118 पर्चे बिके। अब तक कुल 273 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। ऐसे में एक वार्ड से 10 प्रत्याशी से अधिक प्रत्याशी हो सकते हैं। क्योंकि नामांकन पत्र आठ मार्च तक खरीद सकते हैं। राजनीतिक दल जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी के लिए भाजपा ने रणनीति बनाई है। इसके लिए काफी समय से तैयारी हो रही है। अधिक संख्या में प्रत्याशियों के जीतने का खाका तैयार किया गया है। प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है। जिले में जिला पंचायत सदस्य के लिए 27 पद हैं। कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या चार से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 118 पर्चे बिके भाजपा का प्रांतीय नेतृत्व हर हाल में अध्यक्ष पद की ताजपोशी के लिए माथापच्ची में जुटा है। इसके अलावा सपा, रालोद, बसपा और कांग्रेस भी प्रत्याशियों को टक्कर देने में जुटे हैं। ताकि भाजपा की योजना को पहले ही रोका जा सके। क्योंकि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की हार से अध्यक्ष पद का ख्वाब अधर में लटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें