फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में फैल रहा संक्रमण, रोजाना पहुंच रहे 100 से अधिक मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सर्दी में लोग टिनिया (खुजली) से प्रभावित हो रहे हैं। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से खुजली का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 100 से अधिक मरीज खुजली के पहुंच रहे हैं। ऐसे में डाक्टर मरीजों को सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1054 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा टिनिया के मरीजों की संख्या रही। यहां औसतन रोजाना सौ से अधिक टिनिया के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हाईपरटेंशन, शुगर, खांसी के मरीजों की भी भरमार है। डॉक्टरों के कक्षों के बाहर दोपहर तक मरीजों की लाइन लगी रही। डॉक्टरों ने पीड़ितों को मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी से बचने की सलाह के साथ बेहतर परामर्श देकर दवाई लिखी। फिजीशियन डॉक्टर राहुल अग्रवाल ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों टिनिया (दाद-खुजली) के ज्यादा मरीज आ रहे है। इस बीमारी में लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ध्यान नहीं देने पर यह पूरे शरीर पर फैलने लगती है। जो हानिकारक है।
क्या है टिनिया
अमरोहा। टिनिया की शुरूआत दाने से होती है। जो लाल रंग के घेरेनुमा चकते जैसा होता है। यह शरीर के ज्वाइंट पार्ट पर अधिक होता है। खुजलाहट के साथ ही जलन और चुभन इसकी पहचान है। इसलिए ऐसा होने पर आचार, सिरका, मांस का सेवन, कोल्ड ड्रिंक, चाय, धूम्रपान का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव
ढ़ीले कपड़े पहने
कपड़ों को प्रेस करके पहने
प्रदूषण वाले इलाकों में न जाएं
डाक्टर से परामर्श लेें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें