फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से चली आ रही तहसील की मांग पूरी कर सरकार ने दिया तोहफा 

Fri, 09 Sep 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा नौगावां तहसील की कैबिनेट की मंजूरी हो जाने पर खुशी में जावेद आब्दी को कंधे पर उठा कर खुशी मनाते समर्थक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 नौगावां सादात जिले की चौथी तहसील बनेगी। गुरुवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में तहसील गठन के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगा दी है। कैबिनेट में प्रस्ताव पास होते ही नौगावां सादात के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नवसृजित तहसील में जिले के 164 गांवों को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से नौगावां सादात को तहसील बनाए जाने की आवाज उठाई जा रही थी। कई बार प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। दो बार तहसील का प्रस्ताव खारिज हो चुका था। तीसरी बार में तहसील का प्रस्ताव पास हुआ है।

नव सृजित तहसील में जिले के 164 गांवों में धनौरा तहसील के 26 और अमरोहा तहसील के 138 गांव शामिल किए गए हैं। पूर्व में ही गांवों संबंध नोटीफिकेशन जारी हो चुका है। गांवों के नोटीफिकेशन पर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। राजस्व परिषद से आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है। एक दो गांवों को इधर से उधर किया गया था, बाकी गांव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शासन स्तर से अब जल्द ही तहसील गठन का नोटीफिकेशन जारी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें