कई दिन तक लगातार पड़ी भीषण गर्मी से मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। इससे मौसम में खुशनुमा हो गया है। शाम होते ही बच्चों और बुजुर्गों ने जमकर मौसम का आनंद लिया। आसमान में छाए बादल दिनभर बारिश को ललचाते रहे। लेकिन ये बादल नहीं बरसे। वहीं शाम को भी बारिश के आसार बने रहे।
मंगलवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए। तपिश से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की। दिन भर बादलों के बीच सूर्यदेव अटखेलियां करते नजर आए। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान पर दिन भर हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदों ही हल्की फुहारें भी पड़ीं। जो न के बराबर महसूस किए गए। इससे दिन भर गर्मी से राहत रही। दोपहर में हल्की धूप खिली। हालांकि इससे तापमान में कुछ ज्यादा वृद्धि नहीं हो सकी। मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश होने की संभावना बनी हुई है। लू वाली गर्मी तो नहीं पड़ेगी, लेकिन उमस ने लोगों को खासा परेशान किया। सुबह से ही पुरवाई हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। वहीं शाम को शहरवासियों ने खुशनुमा मौसम का जमकर आनंद लिया। बच्चे और बुजुर्गों ने पार्कों खूब मस्ती की।